प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर्स का जादुई आँकड़ा पार कर लिया है।
इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। यह मुकाम उनकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता और सीधे जनता से जुड़ने की उनकी तकनीक का एक बड़ा प्रमाण है।
दुनिया भर के दिग्गजों को पछाड़ा
ग्लोबल रैंकिंग पर नजर डालें तो PM मोदी के सामने कोई भी दूसरा बड़ा नेता टिकता नजर नहीं आ रहा है। इस सूची में दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनार हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर्स पीएम मोदी के मुकाबले सिर्फ एक-चौथाई ही हैं।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करें, तो पीएम मोदी के सब्सक्राइबर्स उनसे सात गुना ज्यादा हैं, जो उनकी अंतरराष्ट्रीय पहुँच को दर्शाता है।
देश में भी मोदी का डिजिटल दबदबा
भारत के भीतर भी पीएम मोदी की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है। यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में वह राहुल गाँधी से तीन गुना आगे हैं। वहीं, अगर आम आदमी पार्टी (AAP) और कॉन्ग्रेस (INC) के चैनलों की बात करें, तो पीएम मोदी के पास अकेले ही इन पार्टियों से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

