मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच मोदी सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में घर लौट रहे भारतीय नागरिक भी खुलकर सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। फिर चाहे वो फैजान हो या विवेक, सब इन कोशिशों के लिए मोदी सरकार के प्रति कृतज्ञता दिखा रहे हैं।
हालाँकि, अफसोस इस बात का है कि देश में रहने वाले कट्टरपंथी समूह को इन सब कोशिशों से कोई मतलब नही है। वे ईरान पर हुए हमले के लिए न केवल भारत को दोषी मान रहे हैं बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों के बीच हो रहे युद्ध के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोल रहे हैं।
भारत लौटे मिडिल ईस्ट में फँसे भारतीय, सरकार का जताया आभार
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसी वजह से सऊदी अरब के जेद्दा में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री फँस गए थे। यात्रियों के मुताबिक वहाँ माहौल बेहद तनावपूर्ण था और उन्हें लगातार इस बात की चिंता सता रही थी कि वे आखिर भारत कैसे लौटेंगे।
अहमदाबाद पहुँचने के बाद एक यात्री ने बताया कि वे होटल में सुरक्षित जरूर थे, लेकिन हर समय यही डर लगा रहता था कि घर वापसी कैसे होगी। उड़ानें रद्द हो चुकी थीं और भविष्य अनिश्चित लग रहा था। कई यात्रियों ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इतनी जल्दी और सुरक्षित भारत लौट पाएँगे।
दूतावास की सक्रियता और विशेष उड़ान का इंतजाम
इस मुश्किल समय में भारतीय दूतावास लगातार यात्रियों के संपर्क में रहा। यात्रियों के मुताबिक अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया और हर जरूरी जानकारी साझा की। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंडिगो की एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की, जिसके जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित अहमदाबाद लाया गया।
एक यात्री ने कहा कि अगर सरकार विशेष विमान की व्यवस्था नहीं करती, तो उनके लिए वापस लौटना बेहद मुश्किल हो जाता। यात्रियों ने एयरलाइंस और चालक दल का भी आभार जताया, जिन्होंने पूरी यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा।
पीएम मोदी और अमित शाह का जताया आभार
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लौटे कई यात्रियों ने सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। एक यात्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हस्तक्षेप के कारण ही उनकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकी।
युद्ध जैसे हालातों में भी उमराह से लौटे भारतीय सुरक्षित स्वदेश पहुँचे – हर दिल से एक ही आवाज़, धन्यवाद श्री @narendramodi साहेब। #ModiHaiToMumkinHai pic.twitter.com/KhSwdwtGSR
— Niranjan Zanzmera (@NiranjanZazmera) March 5, 2026
एयरपोर्ट पर ‘भारत माता की जय’ के नारे भी सुनाई दिए। कई यात्रियों की आँखों में खुशी के आँसू थे। हज पर गए एक बुजुर्ग यात्री ने कहा कि वे अल्लाह के साथ-साथ भारत सरकार के भी आभारी हैं, जिन्होंने संकट की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा।
#WATCH | Delhi: Vivek, a passenger who arrived at IGI Airport from Dubai, says, "A bit of bombardment happened. The Dubai government was very good in terms of taking care of everyone… Dubai is the safest country… We were asked to take precautions at all times in the… pic.twitter.com/dyaV1AUKxw
— ANI (@ANI) March 4, 2026
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दुबई से पहुँचे एक यात्री विवेक ने बताया, “वहाँ हल्की बमबारी हुई थी, लेकिन दुबई सरकार ने सभी लोगों का बहुत अच्छे से ख्याल रखा। दुबई एक सुरक्षित देश है। हमें हर समय एहतियात बरतने और एडवाइजरी का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।”
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: A passenger, Faizan says, "… There was no war-like situation there… We have returned here safely. The government provided all the facilities. Airports were closed for 2-3 days… I thank the government." https://t.co/qqzviroW7f pic.twitter.com/rYX5phEa5K
— ANI (@ANI) March 5, 2026
एक यात्री फैजान ने बताया, “वहाँ किसी तरह का युद्ध जैसा माहौल नहीं था। हम सुरक्षित वापस लौट आए हैं। सरकार ने सभी जरूरी सुविधाएँ दीं। एयरपोर्ट 2–3 दिनों तक बंद रहे। मैं सरकार का धन्यवाद करता हूँ।”
बता दें कि एक ओर विदेश से लौट रहे ये भारतीय हैं जिन्हें अच्छे से मालूम है कि उनकी सरकार ने उनके लिए क्या किया है। वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जो अपने बच्चों के दिमाग में सरकार के खिलाफ जहर भर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से दो नाबालिग बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चे ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर रोते हुए दिखाई दे रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कह रहे थे-“मोदी जिए या मरे, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

