उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में गुरुवार (19 मार्च 2026) की सुबह पुलिस ने अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। SP बिनोद कुमार के नेतृत्व में तड़के 5 बजे शुरू हुए इस अभियान में जिले के विभिन्न धार्मिक/मजहबी स्थलों से 15 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाकर जब्त कर लिए गए।
इसके अलावा, मानकों का उल्लंघन कर रहे 62 अन्य लाउडस्पीकरों की आवाज भी धीमी कराई गई। SP ने बताया कि यह कार्रवाई नवरात्रि और ईद-उल-जुहा जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए की गई है।
Kannauj, Uttar Pradesh: A district-wide police drive led to the removal of 15 illegal loudspeakers. The operation, starting at 5 AM, also included security checks at religious sites pic.twitter.com/S4pj0phao8
— IANS (@ians_india) March 19, 2026
पुलिस बल ने सुबह-सुबह मंदिरों और मस्जिदों का निरीक्षण किया, जिससे वहाँ मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण रोकना और तय मानकों को लागू करना है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या शांति भंग करने की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

