रेलवे स्टेशनों पर CCTV लगाकर पाकिस्तान भेजी जा रही थी सेना की जानकारी: गाजियाबाद में ISI के जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 नाबालिग समेत 9+ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जाँच में सामने आया है कि सोहेल मलिक, नौशाद अली समेत कई लोग इस गिरोह का हिस्सा थे और CCTV व GPS का इस्तेमाल करके भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहे थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस गिरोह की भनकर 14 मार्च 2026 को लगी, जब थाना कौशांबी पुलिस को भोवापुर इलाके में युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। उसी दिन पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा। पूछताछ हुई तो जाँच में पता चला कि आरोपित रेलवे स्टेशन, सुरक्षा ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की रेकी कर फोटो, वीडियो और GPS लोकेशन पाकिस्तान भेजते थे। इसके लिए मोबाइल में खास ऐप इंस्टॉल किया गया था और सोलर-पावर्ड CCTV कैमरे लगाए गए थे।

शुक्रवार (20 मार्च 2026) को SIT ने आगे कार्रवाई करते हुए 9 और आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल थे। गिरोह के मास्टरमाइंड का नाम सुहैल मलिक उर्फ रोमियो पता चला है।

ये भी जानकारी सामने आई है कि आरोपितों ने विदेश में OTP शेयर कर व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट चलाने की योजना बनाई और UPI के जरिए पैसे प्राप्त किए। पुलिस अब फरार आरोपितों नौशाद अली और समीर की तलाश और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जाँच कर रही है।