ईद पर आपस में भिड़े मुस्लिम: मेरठ में ₹1000 के लिए 2 सगे भाइयों की हत्या, अलीगढ़ में रील को लेकर हुई पत्थरबाजी में कई घायल

ईद पर मुस्लिमों की हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मेरठ की हैं। जहाँ अलीगढ़ में रील वीडियो के चलते मुस्लिम आपस में ही भिड़ गए, वहीं मेरठ में जुआ खेलते मुस्लिमों के दो पक्ष में हाथापाई हुई और घटना में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई।

दरअसल, अलीगढ़ में रोरावर के गाँव तालसपुर में मुस्लिमों के अल्वी और मेवाती बिरादरी के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष रील बनाकर एक दूसरे पर भड़काऊ टिप्पणी करते हैं। ईद के दिन शनिवार (22 मार्च 2026) को अल्वी पक्ष के एक युवक ने रील पोस्ट की थी, जिसमें तमंचे और पिस्टल दिखाते हुए ईद के बाद सबक सिखाने की धमकी दी गई थी।

इसके बाद अल्वी पक्ष ने मेवाती पक्ष के युवक मोहसिन उर्फ गाजी को पकड़कर पीट दिया। तभी मेवाती पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में झड़प हो गई। कुछ देर में दोनों तरफ से छतों से पथराव शुरू हो गया। छतों से तमंचे लहराकर दहशत फैलाई गई।

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँची। इसके बावजूद पत्थरबाज रुकने का नाम हीं ले रहे थे। फिर भारी संख्या में पुलिस बल पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें नदीम, हसीना, जमीला, यूसुफ, बोना, मौसीन उर्फ हाजी शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर ली है।

ईद पर मेरठ में खूनी संघर्ष

वहीं मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित मेहरमती गणेशपुर गाँव में ईद के दिन दो सगे भाइयों भूरा और सैमुद्दीन की ₹1000 रुपए के चलते तलवार और छुरी से काटकर से हत्या कर दी गई। दरअसल, कब्रिस्तान में जुआ खेल रहे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ग्राम प्रधान सईदु, उसका भाई सईमुद्दीन, भतीजा सलमान और भूरा का था औऱ दूसरे पक्ष में चुन्नू पुत्र नासिर शामिल था।

पुलिस के मुताबिक नशे में चुन्नू ने उत्पात मचाना शुरू किया और इसी दौरान सलमान पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे भूरा मौके पर पहुँचे। इसी बीच दोनों पक्षों ने धारदार हथियार से हमला किया और खूनी संघर्ष शुरू हो गया। झड़प में भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहाँ भूरा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सैमुद्दीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना में तौहीद, एहसान, अजरूद्दीन, आमिर, मंसूर सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा दूसरे पक्ष से शाहिद औऱ शाकिब भी घायल हैं।

पुलिस ने गाँव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बात करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने 3 आरोपितों को हिरासत में लिया है। एसपी देहाद अभिजीत कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य हमलावरों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।