ईरान और इजरायल की जंग के बीच तेल अवीव के ऊपर कौवे मंडराने की फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल इस मंजर पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह बुरा संकेत है। कई लोग इसे कुरान और बाइबल में बताए गए युद्ध और तबाही के संकेतों से जोड़ दिया।
इन कौवे मंडराने की वीडियो को 28 फरवरी 2026 से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के गहरे संकेतों से जोड़कर देखा जा रहा है। इन तस्वीरों ने लोगों की चिंताएँ बढ़ा दी हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इन वीडियो की असलियत और इसके पीछे की वजह क्या है?
सोशल मीडिया पर लोगों के दावे
रुखसार खान नाम की एक्स यूजर ने कहा, “पहले तेल अवीव के आसमान में और अब इजरायल की जमीन पर ये कौवे मंडरा रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इजरायल को बड़ा नुकसान हो सकता है।”
First in the sky of Tel Aviv and now on the soil of Israel, these crows are hovering, it seems that Israel is going to suffer a huge loss. #Israël #Tel_Aviv #telavivyanıyor pic.twitter.com/EMapSaAv5A
— Ruksar Khan (@Ruksar_Khan_002) March 25, 2026
ऐसे ही हाउस बॉट नाम के एक्स यूजर का कहना है, “कई लोग इसे बुरा संकेत मानते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसके बाद बड़ी तबाही आ सकती है। यह बहुत ही दुर्लभ नजारा है, जिसे कोई भी देश देखना नहीं चाहता।”

अन्य एक्स यूजर ने लिखा, “धर्मग्रंथों के अनुसार यह अच्छा संकेत नहीं है।”
🇮🇱 BREAKING: Crows are circling over Tel Aviv.
— Jvnior (@Jvnior) March 25, 2026
If you know scripture, this is not a good sign. pic.twitter.com/EAAQLywthG
एक एक्स यूजर इसे कुरान से जोड़ते हुए कहता है, “कहा जाता है कि जब काबिल ने हाबिल को मारा था, तब अल्लाह ने एक कौवा भेजा था, ताकि उसे सिखाया जा सके कि शव को कैसे दफनाया जाए। कई लोग कह रहे हैं कि यह अच्छा संकेत नहीं है। लेकिन पैगंबर ने हमें अंधविश्वास से दूर रहने की तालीम दी है।”

क्या है तेल अवीव में कौवे उड़ने पर फैले दावे की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इजरायल के तेल अवीव का बताया जा रहा है, जिसमें सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के बीच कौवों का झुंड दिख रहा है। ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं। लोगों दावा कर रहे हैं कि कौवों का मंडराना बुरा संकेत हैं। लेकिन विशेषज्ञों की राय इस पर कुछ और ही है।
वीडियो की सच्चाई क्या है? इस पर बोलते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि किसी शहर के ऊपर बड़ी संख्या में पक्षियों का एक साथ उड़ना कोई असामान्य बात नहीं है। यह अक्सर मौसम और पर्यावरण से जुड़ा होता है। खासकर मार्च और अप्रैल के समय यह और भी सामान्य है।
BREAKING: Crows spotted in Tel Aviv. Internet declares end of the world. 🐦⬛🌍
— Aditya Pratap Singh (@Adi_IIMCIAN) March 25, 2026
People are dragging in the Bible and Quran to call it a sign of doom. Relax. It’s not divine messaging. It’s… birds. Flying. As they do. Every year.
Here’s the boring (read: real) explanation 👇… pic.twitter.com/C0xz7FBGdZ
दरअसल, इजरायल एक ऐसी जगह स्थित है, जिसे ग्रेट रिफ्ट वैली फ्लायवे कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त पक्षी प्रवासन (माइग्रेशन) मार्गों में से एक है। हर साल इस समय अफ्रीका से यूरोप और एशिया की ओर करोड़ों पक्षी उड़ान भरते हैं।
इस दौरान इजरायल उनके लिए एक मुख्य रास्ता बन जाता है, जिससे आसमान में बड़ी संख्या में पक्षी दिखाई देना आम बात है। सिर्फ कौवे ही नहीं, बल्कि सारस, पेलिकन और कई शिकारी पक्षी भी इस दौरान यहाँ से गुजरते हैं।
यह भी ध्यान देने वाली बात है कि हर साल इसी मौसम में ऐसा नजारा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

