‘दोनों अपराधियों को याद रखें’: ईरान ने US के 2 अफसरों की पहचान उजागर की, कहा- इन्होंने मिनाब के स्कूल में दागीं टॉमहॉक मिसाइल

ईरान ने मिनाब के ‘शजरे तैयबा’ गर्ल्स स्कूल पर हमले के लिए दो अमेरिकी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी पहचान उजागर की है। ईरान ने इन दोनों अधिकारियों की तस्वीर और नाम बताते हुए इन्हें अपराधी करार दिया है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारत में ईरानी उच्चायोग ने दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “इन दोनों अपराधियों को याद रखें। कमांडर ली आर टेट और कार्यकारी अधिकारी जेफरी ई यॉर्क। इन्होंने तीन बार टॉमहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था, जिससे मिनाब के एक स्कूल में 168 बेकसूर बच्चों की जान चली गई थी।”

दरअसल, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईऱान के मीनाब शहर के ‘शजरे तैयबा’ गर्ल्स स्कूल पर तीन टॉमहॉक मिसाइलें दागी थीं। विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने दावा किया था कि इस हमले में 175 बच्चों और शिक्षकों की मौत हुई।