बिहार की राजनीति में सोमवार (30 मार्च 2026) को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने अपने-अपने सदनों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं के हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/hxwe2lp1QN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे सभापति अवधेश नारायण सिंह ने स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा, “मैंने सुबह मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है, अब उसकी प्रक्रिया हो रही है। सीट खाली घोषित की जाएगी। उनके जाने से बिहार दुखी है। आज बिहार की गिनती विकसित राज्यों में हो रही है। इस्तीफा स्वीकार हो गया है।”
#WATCH पटना: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, "मैंने सुबह मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है, अब उसकी प्रक्रिया हो रही है। सीट खाली घोषित की जाएगी… उनके जाने से बिहार दुखी है… आज बिहार की गिनती विकसित राज्यों में हो रही… pic.twitter.com/RV4SAaIhcP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
दूसरी ओर नितिन नबीन ने भी बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। लंबे समय तक बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले नबीन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया।”
बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी,
— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 30, 2026
जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत… pic.twitter.com/IHhLpd0aJD
उन्होंने आगे लिखा, “मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूँगा। आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई जिम्मेदारी में भी वे बिहार और अपने क्षेत्र के विकास के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध रहेंगे।

