मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात एक मामूली विवाद में 35 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। अशोका गार्डन इलाके में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपित फरमान, कालू और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आसिफ की तलाश जारी है।
मृतक की पहचान विजय सिंह मेवाड़ा के रूप में हुई है, जो शहर में चाय की दुकानें चलाता था। घटना के बाद परिवार, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भी भारी आक्रोश है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय रविवार (29 मार्च 2026) की देर रात अपनी दुकान बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कोलार क्षेत्र से प्रगति नगर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान प्रभात चौराहे और पेट्रोल पंप के पास पहले से मौजूद आसिफ उर्फ बम, फरमान, कालू और इमरान ने उसे रोक लिया। आरोपितों ने विजय के कर्मचारियों को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया, लेकिन इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया। कर्मचारियों के साथ बदसलूकी होते देख विजय बीच-बचाव करने पहुँचे, जिससे झगड़ा और बढ़ गया।
इसी दौरान आरोपितों ने चाकू से विजय के पेट और छाती पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विजय को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की।
फरहान उर्फ हरीश, कालू और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपित आसिफ उर्फ बम पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन और हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
घटना के बाद हिंदू संगठनों और सकल हिंदू समाज के लोगों ने अशोका गार्डन थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पुलिस से मुख्य आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की माँग की।
Massive outrage in Bhopal after Asif alias 'बम' (bomb), Farman, Kalu, and Imran brutally stabbed Vijay Rajput to death for mediating an argument and calling them 'beta' (son).
— Treeni (@treeni) March 30, 2026
Hindu groups are protesting as the main accused, Asif alias 'बम', is still on the run. pic.twitter.com/dCtwlyzbiA
निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद लोगों ने चक्काजाम भी किया। इतना ही नहीं कुछ संगठनों ने आरोपितों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की माँग भी उठाई।स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

