मंगलवार (31 मार्च 2026) की सुबह यहाँ भगदड़ मच गई। मंदिर के पास मेला लगा हुआ था। हादसे के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
नालंदा के एसपी भारत सोनी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खँगाला जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
नालंदा – मघड़ा मंदिर भगदड़: एडीजी कुंदन कृष्णन ने की घटना स्थल की जांच #bihar #police #nalanda pic.twitter.com/kbx5fGLOvP
— NBT Bihar (@NBTBihar) March 31, 2026
घटना पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
बिहार के नालंदा में एक मंदिर में हुई भगदड़ में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं सभी शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 31, 2026
सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को छह लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा की है। वहीं केंद्र सरकार ने भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मदद करने की घोषणा की है।

