‘एक रोटी के बदले उठाते थे कश्मीरी लड़कियाँ’: पाकिस्तान के देवबंदी मौलाना ने खुले मंच से किया ‘मुजाहिदों’ की हरकत का खुलासा, देखें Video

पाकिस्तान के मौलाना मुफ्ती सईद खान ने कश्मीरी महिलाओं के ऊपर गुजरे अत्याचार की हकीकत बयान की है। इमरान खान के करीबी और देवबंदी विचारधारा के मौलाना ने ‘कश्मीर एंड आवर हिपोक्रेसी’ नाम के जलसे में खुले मंच से खुलासा किया कि कश्मीर की जंग में मुजाहिदीन (आतंकी) एक रोटी के बदले कश्मीरी लड़कियों का रेप करते थे।

मंच से मौलाना ने कहा, “कश्मीर का मसला हमने कितना खुद बिगाड़ा है। सरदार… 20-25 वर्ष के लड़के थे… कश्मीर कमेटी के चेयरमैन थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जब जंग छिड़ी तो खूबसूरत कश्मीरी लड़कियों के पास वो जाते थे और एक रोटी पर एक जवान लड़की को अपने पास ले आते। बहुत फक्र से वो ये बताते हैं। बड़ा अच्छा किस्सा उन्होंने अपनी जिंदगी का बताया है।”

मौलाना के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, मौलाना का यह बयान पाकिस्तान के ‘जिहाद’ की मानसकिता को उजागर करता है।