पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने न केवल उनके कार्यक्रम में बाधा डाली बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की।
अधीर रंजन चौधरी अपनी सीट पे शांति से प्रचार भी
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) April 4, 2026
नहीं कर सकते — TMC समर्थकों ने ह-म्ला कर दिया
सोचिए, जब एक विधानसभा क्षेत्र में यह हाल है
तो पूरे बंगाल में कैसी परिस्थिति होगी
और यहाँ दो कौड़ी के चमचे AC रूम में बैठकर दिनभर दीदी के गुणगान गाते रहते है 😂😂 pic.twitter.com/qZ3gzGRDQX
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बहरामपुर के वार्ड नंबर 19 की है, जहाँ अधीर रंजन चौधरी सुबह जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान TMC समर्थकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुँच गई। इस घटना के बाद उन्होंने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
इस दौरान कॉन्ग्रेस नेता ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC पर विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई अहम प्रोजेक्ट केवल इसलिए लटके हुए हैं क्योंकि राज्य सरकार उन्हें आगे नहीं बढ़ने देना चाहती।
-Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury, was attacked by TMC workers and supporters during the election Campaign today
— Lala (@FabulasGuy) April 4, 2026
-Congress MP Shashi Tharoor's convoy was attacked and member of his security team was manhandled in Kerala's Malappuram
Not a single attack on Congress leader… pic.twitter.com/dp4vxT2S0U
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें किसी भी प्रकार का श्रेय मिलने से रोका जा रहा है। उनके मुताबिक, ममता सरकार यह नहीं चाहती कि उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य उनके नाम से जुड़ा हो और सारा श्रेय केवल मुख्यमंत्री को ही मिले।

