दिल्ली के त्रिनगर इलाके में 34 साल के अरबाज द्वारा 15 साल की हिंदू लड़की को लव जिहाद में फँसाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद थाने के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई करने की माँग की है।
लड़की के परिवार के मुताबिक, बिहार के दरभंगा के रहने वाले आरोपित अरबाज ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘सौरभ राइडर’ बताया और लड़की से दोस्ती की। परिवार का कहना है कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपित डांस ट्रेनर है और स्कूलों में ट्रेनिंग देता है। करीब एक हफ्ते पहले वह लड़की के स्कूल गया था, जहाँ उसकी मुलाकात लड़की से हुई।
परिवार का आरोप है कि लड़की को बहला-फुसलाकर बिहार से दिल्ली लाया गया और उसे आरोपित की असली पहचान और निजी जिंदगी के बारे में गलत जानकारी दी गई। उनका कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है।
Jaw-dropping LJ Ecosystem in Delhi! Sensational Allegations on Police.
— Treeni (@treeni) April 4, 2026
Massive outrage has erupted once again in Trinagar, Delhi.
A 15-year-old minor Hindu girl child was allegedly lured by 34-year-old married Muslim Arbaaz from Darbhanga posing as "Saurabh Rider" dance… pic.twitter.com/mNK1FN3wDy
जब दोनों को त्रिनगर थाने लाया गया तो मामला और बढ़ गया। परिवार ने आरोप लगाया कि एडिशनल SHO जावेद यूनुस उन्हें कई घंटों तक लड़की से मिलने नहीं दिया। उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने लड़की और आरोपित को अलग रखने के बजाय साथ रखा, जिससे लड़की पर असर पड़ सकता है।
थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सख्त कार्रवाई की माँग करने लगे। लोगों का कहना है कि लड़की नाबालिग है और आरोपित उम्र में काफी बड़ा और शादीशुदा है, इसलिए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस ने परिवार को लड़की से मिलने से क्यों रोका।
फिलहाल, इस मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। परिवार लगातार लड़की से मिलने और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग कर रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

