भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार (6 अप्रैल 2026) को 47वाँ स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को BJP की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है। हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊँचाई तक पहुँचाया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएँ।”
दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है। हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026
सिद्धिः साध्ये… pic.twitter.com/l9XNM8Djsn
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “हमारी पार्टी हमेशा समाज की सेवा में सबसे आगे रही है और ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत पर चलती है। हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और अच्छे शासन के प्रति गहरी लगन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी सोच और काम से जुड़ सकें। हम उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद करते हैं, जिनकी मेहनत, त्याग और लगन ने सालों में पार्टी को मजबूत बनाया है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था।”
राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 6, 2026
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं,… pic.twitter.com/kIbrpgM0Ke
उन्होंने आगे लिखा, “अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है। भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है।”
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है।”
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) April 6, 2026
जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। डॉ. श्यामा प्रसाद… pic.twitter.com/R8wWUuieOu
उन्होंने आगे लिखा, “डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है। आइए स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराएँ और मिलकर एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएँ।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BJP को विश्व का सबसे विशाल राजनीतिक दल बताते हुए लिखा, “विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। BJP मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है।”
विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।@BJP4India मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक… pic.twitter.com/rj7HJKxlxN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2026
सीएम योगी ने आगे लिखा, “Nation First की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है। भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है।”
भारतीय जनता पार्टी: जानिए कब और कैसे हुआ गठन
6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई इस पार्टी के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल इस राजनीतिक विचारधारा की जड़ें 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। यह संगठन 1977 तक सक्रिय रहा और लगातार चुनावी राजनीति में भाग लेता रहा।
1975 में देश में आपातकाल के दौरान इस दल ने अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर जनता पार्टी का गठन किया। लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते 1980 में यह गठबंधन टूट गया, जिसके बाद भारतीय जनसंघ की विचारधारा से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ।
स्थापना के बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी। हालाँकि इसके बाद राम मंदिर आंदोलन ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया। इसी के प्रभाव से 1989 के चुनाव में पार्टी ने 80 से अधिक सीटें जीतकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई।
1996 के लोकसभा चुनाव में BJP 161 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के अभाव में सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इसके बाद 1999 में पार्टी ने फिर से सत्ता हासिल की और 2004 तक सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया।

