देश में होने वाले पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों को अब कुछ ही समय बचा है। इस बीच असम और बंगाल विधानसभा चुनावों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। असम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कॉन्ग्रेस की, तो बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) और BJP में कड़ी टक्कर है। हालाँकि, चुनाव में किसकी जीत होगी, इसका पता तो 5 मई 2026 को नतीजे आने के बाद ही लगेगा।
लेकिन इससे पहले दोनों राज्यों में चुनावों के ओपिनियन पोल सामने आए हैं। मैट्रिज (MATRIZE) और चाणक्य (Chanakya) के सर्वे में असम और बंगाल विधानसभा चुनाव में जीतने वाली पार्टी कौन-सी है, इसकी संभावना पता लग गई है। सर्वे के अनुसार, असम में जहाँ BJP दोबारा प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है, वहीं बंगाल में नतीजें साँस अटकाने वाले हैं।
असम चुनाव ओपिनियन पोल
असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होना है। राज्य में सभी सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग होगी। राज्य में फिलहाल BJP नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार है। असम चुनाव के ओपिनियन पोल में भी BJP की दोबारा सत्ता में आने की संभावना ज्यादा दिख रही है।
मैट्रिज सर्वे के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को वोट शेयर और सीटों दोनों बढ़त मिल रही है। वहीं कॉन्ग्रेस गठबंधन पीछे है, जबकि छोटे दलों का वोट कम है।
वोट शेयर
BJP: 46%
कॉन्ग्रेस: 36%
अन्य: 18%
सीट
BJP: 92-102
कॉन्ग्रेस: 22-32
अन्य: 4-7
चाणक्य के सर्वे के अनुसार, BJP गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। वहीं BJP गठबंधन के मुकाबले कॉन्ग्रेस आधी सीटें भी नहीं जीत पा रही है, जबकि छोटे दलों की सीटें इस सर्वे में भी कम ही हैं।
BJP: 83-90 सीटें
कॉन्ग्रेस: 30-36 सीटें
अन्य: 3-6 सीटें
बंगाल चुनाव ओपिनियन पोल
वहीं बंगाल में इस बार BJP और TMC के बीच कड़ा मुकाबला है। एक तरफ जहाँ ममता बनर्जी अपनी जीत के वादे कर रही हैं, वहीं BJP का भी राज्य में दबदबा दिख रहा है। राज्य में 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में मतदान होने हैं। नतीजे 4 मई 2026 को सामने आएँगे। लेकिन उससे पहले ओपिनियन पोल में सामने आ रहे संभावित नतीजों की मानें तो दोनों पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है।
मैट्रिज सर्वे के अनुसार, BJP और TMC के बीच कुछ ही सीटों का अंतर दिखाई दे रहा है। यानी दोनों पार्टी के बीच जीत का अंदाजा लगाया काफी मुश्किल है। जबकि अन्य दलों की कम सीटों पर ही जीत की उम्मीद है।
BJP: 130-150 सीटें
TMC: 140-160 सीटें
अन्य: 8-16 सीटें

