जम्मू-कश्मीर में एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। श्रीनगर में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
इनमें एक आतंकी का नाम अबू हुरैरा भी है, जिसकी तलाश करीबन 16 साल से पुलिस को थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों से हथियार, गोला-बारूद और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
शुरुआती जाँच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का काम कर रहा था। इस कार्रवाई के साथ ही हरियाणा और राजस्थान में भी छापेमारी की गई, जहाँ से कई अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ आगे की जाँच में जुट गई हैं।

