कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा है कि कि राजनीतिक बहस का स्तर नीचे नहीं गिरना चाहिए। उन्होने कहा कि वैचारिक रूप से असहमति हो, तो भी सार्वजनिक बहस में भाषा की गरिमा बनी रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श के स्तर को उस स्तर तक नहीं ले जाया जाना चाहिए, जिसे ‘घटिया’ कहा जाता है। दरअसल केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवादित बयान दिया।
क्या कहा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खरगे ने
केरल के इडुक्की की एक रैली में उन्होंने गुजरात और उत्तर भारतीय राज्यों को नीचा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात और दूसरे इलाकों के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं क्योंकि वे अनपढ़ हैं, लेकिन केरल के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे बेवकूफ नहीं बनेंगे।
उन्होंने कहा, “केरल के लोग बहुत स्मार्ट हैं। वे बहुत पढ़े-लिखे हैं। मोदीजी… विजय (केरल के CM) आप दोनों गुजरात और दूसरी जगहों के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।”

