उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला सालेहा बेगम और उसके साथी श्यामदास को गिरफ्तार किया है। महिला अपनी असली पहचान छुपाकर ‘श्रुति’ नाम से रह रही थी।
पुलिस जाँच में खुलासा हुआ कि सालेहा ने अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। SSP के अनुसार, सालेहा साल 2023 में बांग्लादेश से भारत आई थी।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Navneet Bhullar, SSP Haridwar, says, "Information was received within the police station's jurisdiction that a woman was residing with a man in Vaishnavi Enclave while concealing her true identity. Upon investigation, it was revealed that the… pic.twitter.com/45k5qlKony
— ANI (@ANI) April 9, 2026
फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती छत्तीसगढ़ के श्यामदास से हुई। वह अपने पहले पति को छोड़कर दिल्ली में श्यामदास के साथ रहने लगी। वीजा खत्म होने के बाद भी वह अवैध रूप से देश में रुकी रही और फिर दोनों हरिद्वार शिफ्ट हो गए।
फर्जी दस्तावेजों का जाल
दोनों ने मिलकर धोखाधड़ी से पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए। इन्हीं कागजातों के दम पर उन्होंने शादी का सर्टिफिकेट और भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया।
पुलिस को तलाशी में महिला का असली बांग्लादेशी पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

