‘नव्या’ बनकर रूमाना ने किया हिंदू किशोरी का अपहरण, खून से भरी माँग: कानपुर पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने साढ़ थाना क्षेत्र से गायब हुई एक किशोरी को बरामद करते हुए पश्चिम बंगाल की रूमाना खातून (21) को गिरफ्तार किया है। रूमाना तलाकशुदा है और अपनी पहचान छिपाकर ‘नव्या’ नाम से लड़की को जाल में फँसाया। इसके बाद उसका अपहरण कर बंगाल ले गई।

आरोपित महिला ने वहाँ किशोरी के साथ खून से माँग भरी, जिसके सबूत पुलिस को मोबाइल से मिले हैं। घटना 5 अप्रैल की है, जब किशोरी अचानक लापता हो गई थी। जाँच में जुटी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपित को बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में खोज निकाला।

पुलिस की भनक लगते ही रूमाना लड़की को लेकर गुरुग्राम भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने उसे सेंट्रल स्टेशन पर ही दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि रूमाना ने समलैंगिक संबंधों के बहाने किशोरी को फुसलाया था। फिलहाल किशोरी को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।