महाराष्ट्र के अमरावती में अयान और उजर ने रिहायशी फ्लैट को बनाया अड्डा: अश्लील वीडियो बनाए, हिंदू लड़कियों को बनाया निशाना

महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए इस मामले में पुलिस जाँच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपित मोहम्मद अयान (उर्फ तनवीर) और उसके साथी उजर खान ने एक साधारण से रिहायशी फ्लैट को अपने अपराधों का ठिकाना बना रखा था।

कातोरा नाका इलाके में स्थित इस फ्लैट में लड़कियों को बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं और उनके वीडियो बनाए जाते थे। आसपास के लोगों को पहले से शक था, क्योंकि देर रात लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था और कई लड़कियाँ चेहरा ढककर आती थीं। शिकायत के बावजूद मकान मालिक ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हिंदू लड़कियों को बनाया निशाना, उर्दू नाम से बनाए ग्रुप

पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपित खासतौर पर हिंदू लड़कियों को टारगेट करते थे। वे कोचिंग सेंटरों में एडमिशन लेकर लड़कियों से दोस्ती करते और फिर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे स्नैपचैट और टेलीग्राम पर जोड़ते थे।

इन ग्रुप्स के नाम उर्दू में रखे जाते थे और इनमें मजहबी कंटेंट शेयर कर लड़कियों पर दबाव बनाया जाता था। भरोसा जीतने के बाद आरोपित उन्हें कैफे और होटलों में ले जाते और फिर उनका शोषण कर वीडियो बनाते थे। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूले जाते थे।

पुलिस का क्या कहना है

अमरावती पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला शनिवार (11 अप्रैल 2026) को सामने आया जब कुछ वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए। जाँच के दौरान सोमवार (13 अप्रैल 2026) को मुख्य आरोपित अयान को गिरफ्तार किया गया।

अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टैबलेट और हार्ड डिस्क जब्त की है, जिन्हें फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है।

पुलिस अब आरोपितों के पैसों के स्रोत और उनके नेटवर्क की भी जाँच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर ये लोग इतनी महंगी जिंदगी और कोचिंग फीस का खर्च कैसे उठा रहे थे। साथ ही इस बात की भी जाँच चल रही है कि कहीं इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।