180+ लड़कियाँ, 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो, 100 वायरल: TCS नासिक के बाद अमरावती में भी कांड, AIMIM लिंक वाला मोहम्मद अयान गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मुस्लिम युवक मोहम्मद अयान अहमद तनवीर ने 180 लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर इन लड़कियों को देह व्यापार में धकेलता था। इनमें से अधिकतर लड़कियाँ हिंदू हैं। अयान ने 350 से अधिक वीडियो बनाए, जिनमें से 100 वीडियो वायरल किए।

पुलिस ने अब तक पीड़ित 8 लड़कियों से संपर्क किया है। जानकारी के अनुसार, अयान पहले असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी से जुड़ा हुआ था। अयान को पुलिस ने अमरावती से मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर फाँसता हिंदू लड़कियाँ

आरोप है कि मोहम्मद अयान व्हाट्सऐप और स्नेपचैट ग्रुप्स से लड़कियों को निशाना बनाता था। पुलिस जाँच में सामने आया कि अयान पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उनका विश्वास जीतता था और उन्हें अपने साथ संबंध बनाने के लिए बहलाता-फुसलाता था।

प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर करता ब्लैकमेल

यह एक सैक्स रैकेट के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि अयान लड़कियों की मर्जी के बिना उनके प्राइवेट फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करता था, जिनका इस्तेमाल वह लड़कियों को ब्लैकमेल और धमकी देने के लिए करता था। काफी वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जो मामला सामने आने के बाद कुछ डिलीट भी कर दी गई हैं।

सामने आए वीडियो में कई लड़कियों की पहचान पता लग रही है। इनमें कई हिंदू लड़कियों ने बुर्का पहना हुआ है। पीड़िताओं में अधिकतर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियाँ हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन लड़कियों पर धर्मांतरण करने का भी दबाव बनाया जाता था।

180 लड़कियों को फाँस चुका, 8 पीड़ितों की पहचान

अब तक 180 लड़कियों को अपने जाल में फँसा चुका था। हालाँकि, पुलिस अब तक 8 पीड़ितों से ही संपर्क कर पाई है। जाँच आगे बढ़ने तक अधिक लोगों के सामने आने पर यह संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस इस एंगल से भी जाँच कर रही है कि कहीं इन वीडियो को रिकॉर्ड करने या वायरल करने के पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क मौजूद है। साथ ही पुलिस ने पीड़िताओं की सहायता तक पहुँचने के लिए महिला अधिकारियों के संपर्क स्थापित किए हैं।

मोहम्मद अयान के AIMIM से लिंक

यह मामला तब सामने आया जब राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने SP देहात विशाल आनंद को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस मामले में SIT जाँच की माँग की है। साथ ही कुछ मुस्लिम लोगों ने भी पुलिस थाने पहुँचकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।

यह भी सामने आया कि मोहम्मद अयान के असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी से कनेक्शन हैं। वह खुद भी AIMIM का कार्यकर्ता रह चुका है। मोहम्मद अयान के सोशल मीडिया पर AIMIM के अमरावती अध्यक्ष हाजी इरफान खान के साथ तस्वीरें मिली हैं। साथ ही उसने AIMIM पार्टी की रैली की ‘रील’ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। लोकल AIMIM के नेता ने भी कबूल किया है कि वह पहले पार्टी से जुड़ा हुआ था, लेकिन अब पार्टी से उसका कोई संबंध नहीं है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपित मोहम्मद अयान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 294, POCSO एक्ट और IT एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।

पुलिस ने उसके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। फोन में कई अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जबकि फोरेंसिक टीम डिलीट डेटा को दोबारा पाने के लिए काम कर रही है।

साथ ही पुलिस ने अश्लील वीडियो को डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए एक अन्य आरोपित मोहम्मद उजेर खान इकबाल खान को भी गिफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपित से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इसकी पीछे बड़े लिंक का जल्द ही खुलासा होगा।