परवेज पठान ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फँसाया, फिर 8 दोस्तों को दिए उसके अश्लील वीडियो-फोटो: 3 साल तक नाबालिग से करते रहे हैवानियत, गुजरात का मामला

गुजरात के खेड़ा जिले में एक परवेज पठान नामक युवक और उसके 8 साथियों द्वारा तीन वर्षों तक नाबालिग हिंदू लड़की का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। सबसे पहले परवेज ने लड़की को प्रेमजाल में फँसाया था। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपितों में से 8 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपित अब भी फरार है।

FIR के अनुसार, पीड़िता पिछले तीन वर्षों से लगातार शोषण का शिकार हो रही थी। इस उत्पीड़न की शुरुआत करीब 3 साल पहले हुई, जब मुख्य आरोपित परवेज पठान ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फँसाया। उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।

बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि परवेज ने ये फोटो-वीडियो अपने अन्य साथियों के साथ भी साझा की जिसके बाद उसके 8 दोस्तों ने भी पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। सभी आरोपितों ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का लगातार शोषण किया।

डर और दबाव के चलते पीड़िता वर्ष 2023 से लेकर 2025 के रमजान तक इस उत्पीड़न को सहने के लिए मजबूर रही। आखिरकार जब पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी आपबीती बताई, तब मामला पुलिस तक पहुँचा और शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जाँच में मामला सुनियोजित साजिश लग रहा है। पीड़िता की मेडिकल जाँच कर ली गई है और सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।