जम्मू-कश्मीर के 58 और निजी स्कूल का प्रबंधन शनिवार (18 अप्रैल 2026) को सरकार ने अपने हाथ में लेते ही यह आँकड़ा 300 पहुँच गया है। पिछले साल भी 200 से ज्यादा स्कूलों में सरकार ने नियंत्रण लिया था। ये सभी स्कूल प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े हुए थे।
सरकार के इन 58 स्कूलों पर नियंत्रण लेते ही कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में भारी बारिश के बीच उत्तर कश्मीर के लंगेट इलाके के कुल्तुरा में स्थित एरवशाइन पब्लिक स्कूल में पुलिस का पहरा दिखाई दिया।
🚨‼️J&K Govt orders takeover of several schools affiliated, directly or indirectly, with the banned organisation Jamaat-e-Islami (JeI) and its affiliate Falah-e-Aam Trust (FAT).
— AngryRumi🐤 (@AngryRumi7) April 18, 2026
According to sources, the action is part of ongoing measures against institutions linked to the banned… pic.twitter.com/DCM7GQYdmH
बता दें कि जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर (JeI) में करीब 350 स्कूल चलाता था। ये स्कूल उसके शिक्षा संगठन फलाह-ए-आम ट्रस्ट (FAT) के नाम पर चलते थे, जिससे लगभग 1 लाख छात्र जुड़े थे।
साल 2019 के बाद आर्टिकल 370 हटने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून लागू होने के बाद यहाँ की पुलिस सीधे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण में आ गई। इसके बाद इन संगठनों की आतंकवादी गतिविधियाँ सामने आईं, जिसके बाद 2022 में उपराज्यपाल ने FAT के सारे स्कूल को बंद करने के आदेश दिए।

