‘ऑपरेशन सिंदूर जारी है’: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन, कहा- भारत के खिलाफ हर अपराध का जवाब तय है

आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल 2026 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश हमले में जान गँवाने वाले 27 लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है और उस भयानक मंजर को याद कर रहा है। हमले के विरोध में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ को भी सराहा जा रहा है।

इसी बीच भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। भारतीय सेना ने लिखा, “भारत के खिलाफ किसी भी अपराध का जवाब तय किया जाएगा। न्याय जरूर मिलेगा, हर हाल में।” साथ ही एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।’

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के सफलता की आधिकारिक घोषणा 28 जुलाई 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में देश के दुश्मनों को पाकिस्तान भागने से पहले ही मार गिराया गया।