दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तेजस कारिया ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के मामले में सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। मामले में अब गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को सुनवाई होगी। पहले इस मामले की सुनवाई बुधवार (22 अप्रैल 2026) को होनी थी।
बता दें कि यह सुनवाई उस मामले से जुड़ी थी, जिसमें एडवोकेट वैभाव सिंह ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल, कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और यूट्यूबर रवीश कुमार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई करने की माँग को लेकर याचिका दाखिल की थी।
याचिका में उस वीडियो पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें अरविंद केजरीवाल जस्टिस शर्मा से खुद को केस से अलग करने की माँग करते हुए अपनी दलील रख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

