चुनाव आयोग ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है। यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने को लेकर दिया गया है। आयोग ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष से 24 घंटे के भीतर इस पर स्पष्टीकरण माँगा है।
दरअसल यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु में खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी को लेकर यह टिप्पणी की। इसके बाद BJP ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और सार्वजनिक माफी की माँग की।
Election Commission of India takes note of Congress National President Mallikarjun Kharge calling PM Narendra Modi a “Terrorist” and issues a notice to Kharge to explain his stand within 24 Hrs pic.twitter.com/5xGoympL9o
— ANI (@ANI) April 22, 2026
बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें किरेन रिजिजू, निर्मला सीतारमण और अरुण सिंह शामिल थे, उन्होंने आयोग से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की माँग की। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री का अपमान पूरे देश का अपमान है। हालाँकि, खरगे ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवादी नहीं बल्कि डराने-धमकाने के संदर्भ में यह बात कही थी।

