‘जो गाय खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं’: CM योगी ने गौ माता को बताया ‘ईश्वरीय उपहार’, समुद्र रत्न से की तुलना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय की महत्ता पर जोर देते हुए एक कड़ा और स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने दुनिया भर के उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, चाहे वे गाय को स्वीकार करें या न करें, लेकिन दूध हमेशा गाय का ही इस्तेमाल किया जाता है।

CM योगी ने सवालिया लहजे में पूछा कि जो लोग गाय का मांस खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं? उन्होंने खुद ही जवाब देते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि हर कोई गाय का दूध ही पीना चाहता है।

सीएम योगी ने गाय के दूध को प्रकृति और ईश्वर का एक अनमोल उपहार बताया। उन्होंने इसकी तुलना समुद्र के रत्न से करते हुए कहा कि यह हमें मातृशक्ति के स्रोत से जोड़ता है। मुख्यमंत्री ने भारतीय ऋषि परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमेशा गाय और मातृशक्ति को सर्वोच्च सम्मान दिया है।