वाराणसी में आफताब अंसारी ने अमित बनकर दलित युवती से मंदिर में की शादी, फिर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव: देवर ने भी किया रेप

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आफताब ने पहचान छिपाकर दलित लड़की से पहले दुष्कर्म किया फिर जबरन हिंदू रीति रिवाज से शादी की और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता शादी-ब्याह में वेटर का काम करती है, उसकी मुलाकात साल 2024 में एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अमित बताया। उसने काम दिलाने का भरोसा देकर धीरे-धीरे युवती से नजदीकियाँ बढ़ाईं और प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने शादी का झाँसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

मार्च 2025 में आरोपित ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में युवती से शादी कर ली। लेकिन कुछ समय बाद सच्चाई सामने आई कि युवक का असली नाम आफताब अंसारी है और वह मुस्लिम है।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित और उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट की और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहाँ से भागकर अपने घर पहुँची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।