पंजाब के जालंधर में इशरत अली ने हिंदू बनकर पंजाबी सिंगर को प्रेमजाल में फँसाकर जबरन निकाह किया। दोनों का 18 महीने का बेटा है और सिंगर 4 महीने की प्रेग्नेंट है। अब पता लगा कि वह पहले से 5 शादी कर चुका है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पंजाबी सिंगर ने बताया कि 4 साल पहले इशरत से फेसबुक पर बात शुरू हुई थी। वह कव्वाली करता है, जबकि सिंगर शादियों में गीत गाती है। पीड़िता ने बताया कि इशरत ने उसे प्रेमजाल में फँसाया और बाजू काटकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
दोनों की शादी एक महीने के भीतर तय हो गई। शादी वाले दिन बाराज जब दरवाजे पर पहुँची, तो इशरत ने कहा कि निकाह होगा। यहाँ पीड़िता को पता लगा कि वह मुस्लिम है। फिर निकाह के 6 महीने बाद पता लगा कि वह पहले से 5 शादियाँ कर चुका है और हिंदू लड़कियों को टारगेट करता है। पीड़िता ने बताया कि वह सिख फैमिली से बच्चा करने के बाद तलाक दे देता है।
पीड़िता ने इशरत का विरोध किया तो उसने अपनी बातों में फँसाकर पीड़िता को चुप करवा दिया। इसके बाद उनका एक बेटा हुआ, जो अब 18 महीने का है। पीड़िता अभी 4 महीने की गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि इसके बावजूद इशरत अली उसे छोड़कर हिमाचल में दो बच्चों की माँ वाली किसी महिला के साथ लिव-इन में रह रहा है।
पीड़िता ने बताया कि इशरत अली के साथ उसका पूरा परिवार शामिल है। इशरत ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि अगर 5 लाख रुपए लेकर तलाक नहीं देती तो 18 महीने के बच्चे और पेट में पल रहे बच्चे को भी जान से मार देगा।
पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की माँग की है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। वहीं SHO सुखविंदर पाल ने बताया कि मामले में अभी जानकारी पूरी नहीं है। 22 मार्च 2026 को आरोपित के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है।

