‘मैंने कई हिंदू लड़कियों के साथ सेक्स किया’: अमरावती जैसा केस कोल्हापुर में भी उजागर, 22 साल के शाहिद समीर की कई गंदी वीडियो सामने आई

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 22 साल के शाहिद समीर सनदी ने कई हिंदू युवतियों का यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। शाहिद अब तक 10 युवतियों को अपना शिकार बना चुका है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित शाहिद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वह अपना जुर्म कबूल रहा है और जुर्म की हाथ जोड़कर माफी माँग रहा है। वीडियो में शाहिद कह रहा है, “मैंने कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।”

यह मामला तब उजागर हुआ जब 20 साल की पीड़िता ने 26 अप्रैल 2026 को पुलिस थाने में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल लोकल कोर्ट ने आरोपित को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से दोस्ती की और फिर कोल्हापुर और शिरोली के होटलों में ले गया। यहाँ कई बार उसका यौन शोषण किया और चुपके से पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता के अनुसार, शाहिद ने इन वीडियो को अपने दोस्तों को भेजा था और इन वीडियो के सहारे से बार-बार पीड़िता का रेप कर रहा था।

वहीं हिंदू संगठनों का कहना है कि शाहिद ने ऐसी 10 युवतियों को निशाना बनाया है, जिनमें अधिकतर युवतियों की उम्र 18 से 22 वर्ष है। पुलिस अन्य पीड़िताओं तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

यह मामला बिल्कुल अमरावती से सामने आए मामले जैसा है, जिसमें 19 साल के मोहम्मद अयान उर्फ तनवीर ने 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाए। पुलिस को अयान के पास से 350 अश्लील वीडियो मिले हैं।