BJP दफ्तर में चाय पिलाने वाले रमेशभाई बने पार्षद, गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत: सभी 15 नगर निगमों पर किया कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत राज्य के सभी 15 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। भाजपा ने सभी नगर निगमों में 50% का आँकड़ा भी पार किया है।

इस बीच बीजेपी के दफ्तर में 28 साल से चाय पिलाते आ रहे रमेशभाई भील भी पार्षद बन गए हैं। चपरासी रमेशभाई भील मेहसाणा में नगर निगम के वार्ड- 13 से जीत दर्ज कर पार्षद बने हैं। रमेशभाई भाजपा के कमलम कार्यालय में चपरासी थे और 28 साल से सबको चाय पिलाते आ रहे थे। गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने रमेशभाई पर भरोसा जताते हुए उन्हें वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी बनाया था।

रमेशभाई पार्टी के इस भरोसे पर खरे उतरे और जीत दर्ज की। जीत के बाद ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपने समर्थकों सभी का शुक्रिया किया है।