छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले स्थित रेटावंड गाँव में ईसाई धर्मांतरण को लेकर गाँववालों ने पादरी की जमकर पिटाई की। सामने आई पिटाई की वीडियो में दिखा कि लोगों ने पादरी की शर्ट तक फाड़ दी। महिलाएँ और पुरुष मिलकर पादरी को लात-घूँसों और चप्पलों से पीट रहे हैं।
बस्तर में अस्मिता बचाने दिखा आक्रोश
— Sudarshan छत्तीसगढ़ (@SudarshanNewsCG) April 29, 2026
रेटावंड गांव में अवैध धर्मांतरण के आरोप के बाद ओडिशा के पास्टर पर फूटा गुस्सा
पास्टर पर बच्चों की पढ़ाई के नाम पर विगत कई महीनों से गांव में रहकर धर्मांतरण करवाने का आरोप@SudarshanNewsTV उठाता रहा है छत्तीसगढ़ में अवैध मतांतरण के मामलों… pic.twitter.com/6BKF55swxT
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाँववालों का कहना है कि ओडिशा से ताल्लुक रखने वाला पादरी काफी समय से गाँव में रह रहा था और वह लोगों को धर्म बदलने के लिए उकसा रहा था। इसको लेकर रविवार (26 अप्रैल 2026) को गाँव में बैठक भी बुलाई गई, जिसमें पादरी को परिवार के साथ गाँव छोड़ने के लिए बोला गया। लेकिन उसने विरोध किया तो गाँववालों का गुस्सा फूटा और उन्होंने पादरी को पीट दिया।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इस मामले में पादरी ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। हालाँकि, गाँववालों की अब भी माँग है कि पादरी जल्द से जल्द गाँव छोड़ दे, जिस पर पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह गाँव छोड़ देगा।

