महाराष्ट्र के अकोला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जमीर काजी नाम के युवक ने ‘बादशाह’ नाम से फर्जी ID बनाकर हरियाणा की 11 साल की हिंदू लड़की को अपने जाल में फँसाया। वह युवती को बहला-फुसाकर अकोला ले आया और पाँच दिनों तक अपने घर में रोके रखा।
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। युवती के लापता होने पर परिजनों ने हरियाणा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद युवती का भाई उसे ढूँढते हुए अकोला पहुँचा और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित छुड़ाया।
पुलिस ने आरोपित जमीर काजी को हिरासत में ले लिया है। युवती को फिलहाल सरकारी रिमांड होम भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जाँच लव जिहाद और धोखाधड़ी जैसे हर एंगल से कर रही है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव है और स्थानीय संगठन आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित गेमिंग ऐप के जरिए अपनी पहचान छिपाकर लड़कियों को निशाना बनाता था। फिलहाल मामले की कानूनी कार्यवाही जारी है।

