‘बेटी के नाम पर धंधा कर रही हो’: RG कर रेप-हत्या की पीड़िता की माँ से बोले TMC के गुंडे, रत्ना देबनाथ पर की हमले की कोशिश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कई जगहों से तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच पानीहाटी में एक बड़ा मामला सामने आया, जहाँ बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ खे साथ TMC के गुडों द्वारा अभद्रता की गई है। रत्ना देबनाथ का विरोध करते हुए उनके खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के समर्थकों ने उन पर हमला किया।

रत्ना देबनाथ वही महिला हैं जिनकी बेटी के साथ करीब 20 महीने पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप और मर्डर की घटना हुई थी। इस मामले ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला दिया था। अब देबनाथ अपनी बेटी को न्याय दिलाने की माँग के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं और इसे अपनी लड़ाई बता रही हैं।

रत्ना देबनाथ ने कहा कि TMC के गुंडों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और उन्हें लगातार गालियाँ देते रहे। TMC के गुडों को लेकर देबनाथ ने कहा, “उन्होंने (TMC समर्थकों) कहा कि मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूँ।”

देबनाथ ने बताया कि जब वह पनिहाटी पहुँचीं तो माहौल पहले ठीक था लेकिन बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 मीटर के दायरे में TMC समर्थकों ने उन पर हमला किया और बाहर नहीं जाने देने की कोशिश की। वहीं, कुछ बूथों पर EVM में गड़बड़ी की भी शिकायत सामने आई है।