‘सर तन से जुदा कर देंगे’: लव जिहाद पर विचार रखने पर उज्जैन में कथावाचक को मिली मिली धमकी, केस दर्ज

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में कथावाचक रामस्वरूप ब्रह्मचारी को ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। कथावाचक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के अनुसार, धमकी में साफ तौर पर ‘सर तन से जुदा’ करने जैसी बातें लिखी गईं और ऐसा करने वाले को इनाम देने की भी बात कही गई।

उन्होंने बताया कि सोमवार (27 मार्च 2026) को राम नवमी के मौके पर हैदराबाद में आयोजित शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने उद्बोधन दिया था। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे थे और इनके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी।

कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और संत अद्वैतानंद गिरी जी महाराज सहित कई लोग मौजूद थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निशाना बनाया जाने लगा।

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम ID @dr_taha_cheemaa सहित कुछ अन्य प्लेटफॉर्म्स से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट किए गए। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और अब सोशल मीडिया अकाउंट्स और वायरल पोस्ट की जाँच की जा रही है।