उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार (03 मई 2026) को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गंगा नदी पर मुंडन संस्कार के लिए आए परिवार के छह लोग गहरे पानी में डूब गए। इनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है, वहीं बाकी 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक 4 लोगों के शव को नदी में से निकाल लिया है, वही केवल एक के शव को पुलिस मछुआरों की मदद से ढूँढने में लगी हुई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “जनपद बलिया में नदी के घाट पर सेल्फी एवं रील बनाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”
जनपद बलिया में नदी के घाट पर सेल्फी एवं रील बनाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 3, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान 17 साल की हर्षिता, 12 साल की नंदिता, 19 साल का अर्जुन चौहान और 20 साल के अरुण चौहान की भी इस हादसे में जान गई।

