15-20 नकाबपोशों ने BJP दफ्तर पर किया हमला, शीशे तोड़े और की नारेबाजी: पंजाब के तरनतारन की घटना

पंजाब के तरनतारन में बीजेपी मुख्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ मचाया। इनकी संख्या करीब 15-20 थी और इनलोगों ने चेहरे को नकाब से ढक रखा था। इनलोगों ने ऑफिस के शीशे तोड़े और वहाँ मौजूद बीजेपी नेताओं के साथ मारपीट भी की।

जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि दोषियों को पहचाना जा सके। फिलहाल बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हमलावरों ने ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ और ‘पंजाब एकता जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।