उन्होंने बताया, “कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसों का लालच देकर कहा था कि उनके बारे में कुछ बुरा बोलो और उनके ऊपर वो आरोप लगाओ जो उन्होंने कभी किया ही नहीं। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूँगी?”
इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वो ऐसी हरकत कभी भी पब्लिसिटी पाने या पैसे कमाने के लिए नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोहली को टारगेट करने की कभी भी कोई मंशा नहीं थी। उलटा वह तो कोहली को अपना मनपसंदीदा क्रिकेटर मानती हैं।

बता दें कि अप्रैल 2026 में विराट कोहली से लिजलैज की एक तस्वीर लाइक हुई थी। उसी के बाद से लोगों ने लिजलैज को कॉल करना शुरू कर दिया। लिजलैज बताती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि कोहली का लाइक आया है। बाद में देखा तो उस लाइक के कारण उनके फॉलोवर भी बढ़े हुए थे। वहीं कोहली ने ये चर्चा तेज होने पर बताया था कि वो अपने इंस्टा की फीड क्लियर कर रहे थे तभी उनसे गलती से फोटो लाइक हुई।

