पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी कस्बे में तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के कथित गुंडे स्क सैफुद्दीन खान पर हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाने की धमकी देने का आरोप लगा है।
यह मामला तब सामने आया जब पत्रकार सुभी विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में एक स्थानीय हिंदू व्यक्ति ने बताया कि चुनाव के बाद सैफुद्दीन ने उन्हें गोमांस खिलाने की धमकी दी थी।
TMC goon wanted to force feed beef to Hindus on Didi's victory!
— Subhi Vishwakarma (@subhi_karma) May 12, 2026
He is Sk Saifuddin Khan (Bapi) a TMC goon who used to torture & threaten Hindus when TMC was in power.
He even said that he will feed beef to Hindus after Didi's victory. But soon after the results he fled from… pic.twitter.com/Ji3vJPo4So
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सैफुद्दीन के व्यवहार से वे लंबे समय से परेशान थे। टीएमसी सरकार रहने पर वह उन्हें प्रताड़ित करता था। उन्होंने भाजपा के विजयी उम्मीदवार मानव गुहा को भी साफ कर दिया कि आरोपित को किसी हाल में मेमारी में नहीं आने दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद सैफुद्दीन इलाके से फरार हो गया। इस घटना के बाद राज्य में हिंदुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

