जुबैर को UP एसटीएफ ने मार गिराया, मेरठ में हुआ एनकाउंटर: AMU प्रोफेसर की हत्या में था शामिल, ₹1 लाख के इनामी पर दर्ज थे 24 केस

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के टीचर दानिश अली की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश जुबैर और समीर को STF ने बुधवार (13 मई 2026) तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। मेरठ के अलीपुर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 36 राउंड फायरिंग हुई।

गंभीर रूप से घायल जुबैर को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जुबैर मेरठ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

AMU टीचर को मारी थीं 5 गोलियाँ

जुबैर ने पिछले साल 24 दिसंबर को AMU के कंप्यूटर टीचर दानिश अली की कैंपस के पास सरेराह हत्या कर दी थी। उसने दानिश पर ताबड़तोड़ 5 गोलियाँ चलाई थीं। पुलिस जाँच में पता चला कि जुबैर को शक था कि दानिश ने उसके खिलाफ मुखबिरी की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने यह खौफनाक साजिश रची थी।

बता दें कि जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग (द किलिंग मशीन) का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और हथियारों की तस्करी के 24 मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर के बाद पुलिस को जुबैर के पास से एक बाइक, .32 बोर की दो पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं।