आखिरकार असम पुलिस के सामने हाजिर हुए पवन खेड़ा, कहा- जाँच में सहयोग करूँगा: CM हिमंता की पत्नी ने दर्ज कराया था केस

कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा बुधवार (13 मई 2026) को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। यह पेशी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि मामले में हुई है।

पूछताछ के लिए खेड़ा खुद गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुँचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे जाँच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के कारण उन पर गिरफ्तारी का खतरा नहीं है।

यह पूरा विवाद विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ था। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर विदेशी संपत्ति और कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन पर धोखाधड़ी और मानहानि का केस दर्ज किया गया।

पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली भी गई थी। खेड़ा ने कहा कि वे न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही यहां आए हैं। पूछताछ खत्म होने के बाद वे मीडिया से विस्तार से बात करेंगे।