बिहार के रघुनाथपुर से RJD विधायक ओसामा शहाब की गिरफ्तारी के लिए सीवान पुलिस बुधवार (13 मई 2026) को पटना पहुँची है। ओसामा शहाब के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में पुलिस छापेमारी कर रही है। सीवान के पूर्व सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के ठिकाने पर यह छापेमारी जमीन कब्जा करने और रंगदारी माँगने के गंभीर आरोपों को लेकर हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीवान के एसपी अजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम ओसामा शहाब को गिरफ्तार करने पहुँची थी लेकिन वो छापेमारी के दौरान वह अपने फ्लैट पर नहीं मिले। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में ओसामा शहाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुँची थी।

