सीतामढ़ी में अपने ही पेशाब से मटन धोकर बेचता था मुख्तार अंसारी, हिंदुओं को ‘शुद्ध हलाल’ बताकर देता था: हंगामे के बाद ढूँढ रही बिहार पुलिस

बिहार के सीतामढ़ी में मटन बेचने वाले मोहम्मद मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह अपने पेशाब से बकरे के मांस को धोकर उसे ‘शुद्ध हलाल मटन’ बताकर हिंदुओं को बेचता था। लोगों का दावा है कि आरोपित बोतल में पेशाब भरकर लाता था और उसी से मटन धोने के बाद ग्राहकों को बेचता था।

मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हिंदू परिवार बड़े चाव से वही मटन खरीदकर खाते थे।

मटन धोते देखने का दावा, मौके पर जुटी भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड स्थित एक निजी होटल के समीप सड़क किनारे मटन बेचा जा रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने दुकानदार मोहम्मद मुख्तार अंसारी  को पेशाब से मटन धोते हुए देखा। यह बात फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा शुरू हो गया।

आरोप है कि भीड़ बढ़ती देख दुकानदार काला बैग लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद अन्य मीट दुकानदारों ने भी तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दीं। लोगों ने प्रशासन से आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने मटन जब्त कर जाँच के लिए भेजा

मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी पुलिस बल के साथ पहुँचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मौके से बिक्री के लिए रखा गया मटन जब्त कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मटन का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग को जाच के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि यदि जाँच में आरोप सही पाए जाते हैं तो गफ्फार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।