पश्चिम बंगाल के फालता सीट पर 21 मई 2026 को होने वाली री-पोलिंग से पहले पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। डायमंड हार्बर क्षेत्र में लगातार हिंसा और धमकी के बीच शनिवार (16 मई 2026) को पुलिस ने तृणमूल कॉन्ग्रेस उम्मीदवार जहाँगीर खान के करीबी सहयोगी और फालता पंचायत समिति के उपाध्यक्ष सईदुल खान को गिरफ्तार कर लिया।
🔴#NewsAlert | West Bengal police arrests close aide of Trinamool Congress candidate Jahangir Khan ahead of May 21 Falta re-poll, reports news agency IANS
— NDTV (@ndtv) May 16, 2026
पुलिस के अनुसार, फालता थाने की टीम ने देर रात छापेमारी कर यह कार्रवाई की। जाँच अधिकारियों ने बताया कि सईदुल खान पर हत्या के प्रयास, राजनीतिक हिंसा फैलाने और इलाके में भय का माहौल बनाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि पुनर्मतदान से पहले क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
किसी भी प्रकार की हिंसा या अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि फालता में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि TMC के गुंडे लगातार उन्हें धमका रहे हैं। महिलाओं ने जहाँगीर खान पर भी आरोप लगाए थे कि उन्होंने गाँव में आकर जान से मारने और महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने जैसी धमकियाँ दीं थी।
फालता पुनर्मतदान को लेकर पहले से ही प्रशासन सतर्क है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव आयोग भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई जा सके।

