‘सड़क पर नमाज अदा करने दो’: बंगाल में इस्लामी भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल; पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में तनाव

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद इस्लामी कट्टरपंथियों ने बवाल मचा रखा है। सरकार ने सड़क पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगाया है और बुलडोजर एक्शन कर रही है, इसके विरोध मुस्लिम भीड़ सड़कों पर उतर गई है। पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में मुस्लिम भीड़ ने बवाल किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (17 मई 2026) को प्रशासन की ओर से इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया। 250 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने बल प्रयोग और लाठीचार्ज कर कानून-व्यवस्था को काबू में किया।

पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और लोगों से भी जुड़ने की अपील की। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनाकिरयों में धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने इलाको में घेराबंदी की और आतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए।

सीपीआई-एम नेता मोहम्मद सलीम ने कहा, “सरकार का निर्णय ऐसा नहीं होना चाहिए कि जनता सड़क पर आ जाए. लोगों ने चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लोग बदलाव की माँग रहे। इसलिए नहीं की स्थिति और बिगड़ जाए। सरकार को अभी स्थिति सुधारनी चाहिए। लोग शांति के लिए, अमन चैन के लिए वोट डाले हैं। अगर इसे तोड़ा जाएगा, तो लोग सड़क पर आएँगे हीं।”

पुलिस का बयान

एडीसीपी आशीष बिश्वास ने कहा कि इलाके में अवैध जमात इकट्ठा हुई थी, जिसे हटाने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अपनी SOP के तहत मामले की गहराई से जाँच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस घटना के पीछे स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए कौन से उपद्रवी शामिल हैं।