गुजरात के सूरत से एक हिंदू महिला वकील ने रहीम रजाक उर्फ रहीम शेख नाम के वकील पर लव जिहाद और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने खुद को रोहन नाम का हिंदू युवक बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
शिकायत के अनुसार, दोनों की मुलाकात वर्ष 2018 के आसपास पेशेवर रूप से हुई थी और बाद में रिश्ता निजी संबंधों में बदल गया। दोनों ने मिलकर वकालत का कार्यालय भी शुरू किया और कई वर्षों तक साथ काम किया। महिला का आरोप है कि आरोपित ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वह उसके साथ गणपति पूजा और सत्यनारायण कथा में शामिल होता था, माँग में सिंदूर भरता था और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा दिलाता रहा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विवाह को औपचारिक रूप देने की बात की तो रहीम पीछे हटने लगा। इसी दौरान उसे पता चला कि वह पहले से किसी अन्य महिला से निकाह कर चुका है।
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित उसके साथ मारपीट करता और जातिसूचक टिप्पणियाँ करता था। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और SC\ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

