अमेरिका के टेक्सास राज्य के फ्रिस्को शहर में भारतीय समुदाय को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय तिरंगे को फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना फ्रिस्को सिटी हॉल के बाहर हुई, जहाँ मौजूद कुछ लोग उसका समर्थन करते हुए नारेबाजी और तालियाँ बजाते नजर आए।
वीडियो को X पर शेयर किया गया, जिसके बाद इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। वीडियो में मौजूद कुछ लोग ‘F* India’ जैसे भारत विरोधी नारे लगाते हुए भी सुनाई देते हैं, जबकि तिरंगा फाड़ने वाले व्यक्ति का समर्थन करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि तिरंगा फाड़ने वाला व्यक्ति इलाके में बढ़ती भारतीय आबादी और भारतीय प्रवासियों के खिलाफ नाराजगी जता रहा था।
FRISCO: “F*ck India! F*ck India!”
— E (@ElijahSchaffer) June 3, 2026
A Texas resident @Channel6ixNEWS rips an Indian flag in front of city hall
Voicing anger against the Indian immigration invasion in north Dallas pic.twitter.com/N6Ec0oVSUT
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब फ्रिस्को में कुछ लोगों द्वारा भारतीय समुदाय को लेकर लगातार विवादित बयान दिए जा रहे हैं। हाल के महीनों में शहर की कुछ सार्वजनिक बैठकों में भी भारतीयों के खिलाफ टिप्पणियाँ की गई थीं।
हालाँकि फ्रिस्को में रहने वाले कई भारतीय-अमेरिकियों ने इन दावों को गलत बताया है। उनका कहना है कि भारतीयों की बढ़ती संख्या टेक्नोलॉजी सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ने की वजह से है और भारतीय समुदाय स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा समाज में सकारात्मक योगदान दे रहा है।

