बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई। TMC के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। हकीम ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंपा।
इस बड़े घटनाक्रम के बाद TMC नेतृत्व ने पार्टी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। बंगाल में सत्ता जाने के बाद ममता बनर्जी को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। यह सियासी भूचाल ममता बनर्जी के एक फैसले के बाद आया है।
उन्होंने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता चुना था। लेकिन पार्टी के 60 विधायक इस फैसले से नाराज हो गए। इसके बाद नेता ऋतब्रत बनर्जी ने 58 विधायकों के साथ मिलकर खुद को असली TMC घोषित कर दिया। विधानसभा स्पीकर ने भी ऋतब्रत के गुट को मान्यता दे दी है।
फिरहाद हकीम के इस्तीफे पर BJP नेता अमित मालवीय ने तंज कसा है। अमित मालवीय ने लिखा कि फिरहाद हकीम का कार्यकाल तुष्टीकरण की राजनीति का सबसे बुरा दौर था। उनके जाने से कोलकाता के प्रशासन से एक विभाजनकारी अध्याय का अंत हुआ है।

