दिल्ली के करावल नगर के प्रकाश विहार में बुधवार (03 जून 2026) देर शाम एक 4 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस भयानक मंजर को कैद किया है। सड़क पर खड़े लोग इस मंजर को देख हैरान हैं।
दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक इमारत में दरार पड़ने के बाद वह ढह गई
— News24 (@news24tvchannel) June 4, 2026
◆ इमारत के ढहने से पहले इमारत के अंदर और आसपास के घरों से लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे #KarwalNagar | Karawal Nagar pic.twitter.com/ttW0BxzZYp
दो सेकेंड के भीतर इमारत भरभराकर गिर गई। आसपास सड़क पर खड़े लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग अपने वाहनों से उल्टे पाँव वापस जाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हालाँकि, इस इमारत के गिरने से किसी को भी हानि नहीं पहुँची है। बताया गया कि इमारत में दोपहर में ही दरारें दिखाई दी थीं। इसके बाद इमारत को खाली करा दिया गया था। इमारत ढहने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और DDMA की टीमें मौके पर पहुँची। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

