भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने अन्नामलाई की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही उनके इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक कर दी।
बताया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई आज अपने समर्थकों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह तमिलनाडु की राजनीति में स्वतंत्र और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाना चाहते हैं।
BJP President Nitin Nabin accepts resignation of K Annamalai from the primary membership of the party. pic.twitter.com/2vwSc9ZNlu
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नामलाई ने मंगलवार (2 जून 2026) को राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाँच पन्नों का इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद उन्हें मनाने की कोशिशें भी हुईं और उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की थी।
पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2021 से 2025 तक तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल में वह राज्य में पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे थे।

